छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

दो ठेकेदारों के बीच आपसी विवाद में RES ऑफिस के बाहर चली गोली, फायरिंग के बाद मचा अफरा तफरी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जशपुर के ऑफिस के बाहर गोली चलने की खबर आ रही है ।

मिली जानकारी के अनुसार दो ठेकेदारों के आपसी विवाद के बीच एक ठेकेदार ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से दूसरे ठेकेदार के ऊपर फायरिंग कर दिया । फायरिंग के बाद वहां अफरा तफरी मच गई ।

बताया जा रहा है कि दुलदुला के ठेकेदार रविन्द्र गुप्ता और चंदन गुप्ता के बीच किसी बात पर विवाद हुआ और विवाद के बाद ऐसी स्थिति निर्मित हई |

आर ई एस विभाग के अधिकारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि इस घटना का विभागीय कार्य से कोई लेना देना नही है। उनके बीच निजी विबाद है ।

बहरहाल इस घटना के किसी के हताहत होने कि ख़बर नहीं है । पुलिस थाना कोतवाली की टीम मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों को थाना ले आया है |

PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button