न्यूज़

Harda News: धमाके का कहर…उजड़ गए कई परिवार 

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

Harda News: हरदा: मध्य प्रदेश के हरदा में हुए धमाके की गूंज अभी लोगों के कानों में गूंज रही है। ये धमाका इतना भीषण था कि लोगों को लगा जैसे कोई ज्वालामुखी फट गया हो। इस घटना के बाद कई दर्दनाक मामले सामने आए। कई लोगों ने अपनो को हमेशा-हमेशा के लिए खो दिया। इन्हीं में शामिल था 9 साल का बेटा जो अपने दिव्यांग पिता को बचाने बचाते खुद जिंदगी जंग हार गया। इसी के साथ हादसे में हुई मौतों का आंकड़ा बढ़कर अब 13 हो गया है। बच्चे का नाम आशीष बताया जा रहा है जबकि उसके पिता की पहचान संजय राजपूत के तौर पर हुई है।

Also Read : Raigarh News: छ.ग. का बहुआयामी बजट नूतन छत्तीसगढ़ बनाने में होगा उपयोगी – सुशील रामदास

हादसे के वक्त आशीष अपने पिता के साथ धमाके वाली जगह पर मौजूद था। संजय व्हीलचेयर पर हैं और चल नहीं सकते। पटाखा फैक्ट्री के बाहर उनकी पान की दुकान थी। उनकी पत्नी और बेटी फैक्ट्री में काम करती थीं। जिस वक्त धमाका हुआ, उस वक्त आशीष स्कूल जाने के लिए तैयार हो रहा था। धमाका होने पर पत्नी और बेटी किसी तरह अपनी जान बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। आशीष और उसके पिता पीछे रह गए। आशीष अपने छोटे-छोटे हाथों से पिता की व्हीलचेयर घसीटकर उनकी जान बचाने की कोशिश करता रहा। इस कोशिश में वो खुद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पिता-पुत्र दोनों को हरदा से 100 किलोमीटर दूर नर्मदापुरम के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

 

Harda News : आशीष की हालत बिगड़ने पर उसे भोपाल के एम्स में भर्ती कराया गया लेकिन उसे बचाने की सारी कोशिशें नाकाम हुई और आखिरकार वो अपनी जिंदगी की जंग हार गया। पिता अभी भी अस्पताल में भर्ती हैं। बता दें, ये धमका हरदा में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुआ जिसके बाद भीषण आग लग गई। आसमान छूती आग लपटों की कई खौफनाक तस्वीरें सामने आई। ये आग इतनी भीषण थी कि आसपास के कई घर इसके चपेट में आ गए। धमाके की आवाज भी 3 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी थी। इस दौरान कई लोगों के चीथड़े तक उड़ गए थे।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button