Raigarh News : माँ बंजारी धाम में हवन,कन्यापूजा,महाभण्डारा में उमड़ा जन सैलाब
Raigarh News : दुलेन्द्र पटेल रायगढ़ :
नवरात्र पर्व 9 अप्रेल से 17 अप्रेल तक नवरात्र,दीप प्रज्जवलन,श्री नवदुर्गा सप्तशती विधि विधान के साथ पूजापाठ नवमी को 5 कुण्ड में सामूहिक हवन पूजन में सैकड़ो माता बहनो भक्तजनो ने शामिल होकर आहुति दी गई।
नवमी हवन पूजन में एसडीएम रमेश कुमार मोर,तहसीलदार रिचा सिंह,एएसपी मरकाम,टीआई त्रिपाठी सहित मन्दिर समिति सदस्य न्यायधीश,प्रशासनिक अधिकारी,सैकड़ो विशिष्ठ व्यक्तियों एवं हजारो लोगो ने मॉ बंजारी के चरणों मे फल फूल अर्पित कर आशीर्वचन लिए।विशाल 3 दीप गृह में 2350 ज्योति कलश प्रज्बलित किया गया था।
ज्योति कलश रसीद काटने वाले 104 सेवकों,श्री बंजारी माई धाम सेवा समिति,पुलिस प्रशासन,स्थानीय उद्योग,सहयोगी दानदाताओ का सराहनीय योगदान रहा।
माँ बंजारी समिति द्वारा पार्किंग पानी पूजा अर्चना,दीप प्रज्वलन,प्रसाद भोग, महाभण्डारा की बेहतर व्यवस्था की गई।
Raigarh News : सर्व देवी देवताओ के दर्शन,भारत मानचित्रयुक्त जलाशाय में हजारो रंगीन मक्षलियां,बाल उधान में झूला केलो नदी से लगा वनांचल प्राकृतिक मनोरम दृश्य से गदगद हुये।



