Raigarh News : 5 दिनों तक जारी वित्तीय वर्ष का नहीं जमा होगा टैक्स
बकाया राशि कर सकेंगे जमा...सॉफ्टवेयर अपडेशन का चलेगा कार्य
Raigarh News
निगम कमिश्नर श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी के निर्देशन में निगम कार्यालय में लगातार टैक्स जमा करने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए लगातार कार्य चल रहा है। इसमें क्यूआर कोड, यूपीआई एवं पोस मशीन के माध्यम से संपत्ति कर, समेकित कर, जल कर एवं यूजर चार्ज टैक्स जमा लिया जा रहा है। इसी तरह सभी वार्डों के लिए ऑफलाइन मैनुअल तरीके से टैक्स लेने की सुविधा मिल रही है।
Raigarh News : ऑनलाइन तरीके से टैक्स जमा लेने के लिए सॉफ्टवेयर को और बेहतर तरीके से अपडेशन किया जाएगा। इसके लिए 29 मई से 2 जून तक जारी वित्तीय वर्ष का किसी भी प्रकार का टैक्स जमा नहीं होगा, लेकिन करदाता बकाया राशि जमा कर सकेंगे। 2 जून तक सॉफ्टवेयर अपडेशन होने के बाद पुनः बेहतर तरीके से ऑनलाइन, ऑफलाइन टैक्स जमा करने की सुविधा शहरवासियों को मिलेगी।



