छत्तीसगढ़न्यूज़

पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने विधवा ने ससुराल वालों से मांगे थे दस्तावेज, ससुराल वालों ने पहले विधवा को पीटा और बच्चों समेत निकाल दिया घर से

पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने विधवा ने ससुरालवालों से मांगे थे दस्तावेज, इसलिए पीटा गया, सरकंडा क्षेत्र का मामला, आरोपितों पर जुर्म दर्ज ,दूसरी खबर दिनदहाड़े घर में घुसे नकाबपोश और चोरी कर ले गए नगदी व जेवर,बाइक से आये थे चोर, किसान ने भागते देखा, जुर्म दर्ज

बिलासपुर। सरकंडा क्षेत्र में रहने वाली एक विधवा ने अपनी पति की मौत के बाद मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ससुराल वालों ने दस्तावेज मांगे। इस पर ससुराल वाले भड़क गए और पहले विधवा को पीटा फिर उसे बच्चों समेत घर के बाहर निकाल दिया। डरे-सहमे बच्चों को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित ससुराल वालों पर अपराध दर्ज कर लिया है

सरकंडा के नगोई निवासी मिथलेश बघेल पति स्व. रामनारायण (32) रोजी-मजदूरी करती है। उसने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया कि, उसकी साल 2011 में शादी हुई थी। उसके दो बच्चे हैं। कुछ समय पहले उनके पति के लंग्स में पानी भर जाने के चलते उन्हें रायपुर मेकाहारा ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृत्यु के पश्चात् मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उन्हें कुछ दस्तावेज चाहिए थे, जिसे वे अपनी ननद पूर्णिमा से मांगी।

घटना 12 जुलाई की शाम की है। इस बात पर ननद, सास लक्ष्मीन, ससुर रामस्नेही, जेठ रामभरोस बघेल, देवर ईश्वर ने मिलकर उनके साथ मारपीट की और इसके बाद उन्हें बच्चों समेत घर के बाहर निकाल दिया। जिसके बाद वे अपने रिश्तेदार के घर चली गईं। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर ससुरालवालों के खिलाफ धारा 115 (2), 296, 3 (5), 351 (2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।

बोले, दोबारा घर मत आना-

महिला ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों ने उसे पीटा और घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं, उनके बच्चों को भी घर के बाहर निकाल दिया गया। साथ ही धमकी भी दी गई कि दोबारा घर मत आना।

कोटा क्षेत्र में रहने वाले किसान के घर दिनदहाड़े चोरी हो गई है। नकाबपोश चोर बाइक से आये थे और घर से नगदी रकम और सोने-चांदी के जेवर ले उड़े। आरोपितों को भागते हुए किसान ने देख भी लिया। पुलिस से इसकी शिकायत की गई है। पुलिस अपराध दर्ज कर इसकी जांच कर रही।

कोटा के केकराडीह निवासी महेश कुमार मिंज खेती-किसानी करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि, 19 जुलाई की सुबह वे अपनी पत्नी व मजदूरों के साथ खेत में रोपा लगाने गए हुए थे। इस दौरान घर में उनकी मां थीं। कुछ देर बाद मां भी खेत तरफ चली गईं। सुबह करीब 11 बजे जब वे खेत से घर लौट रहे थे, तभ घर के पास से बाइक से नकाबपोश युवकों को भागते देखा। इसके बाद वे घर पहुंचे तो वहां का दरवाजा खुला मिला। घर से नगदी रकम और सोने-चांदी के जेवर गायब थे। पुलिस ने किसान की शिकायत के आधार पर घर का मुआयना किया और अज्ञात चोर के खिलाफ अपराध दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button