जिंदल आदर्श भारती में विकासखण्ड स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

किरोड़ीमलनगर। जिंदल आदर्ष भारती स्कूल किरोड़ीमलनगर में विकासखण्ड स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। 19 वर्षीय हैण्डबाॅल प्रतिस्पर्धा में विद्यालय से कुल 17 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें 6 बालक तथा 9 बालिकाओं का जिला स्तर के लिए चयन हुआ।

उक्त प्रतियोगिता में श्री डी.पी. पटेल, सहायक विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी, आबिद शाबरी, विकासखण्ड क्रीड़ा प्रभारी, श्री जफर उल्ला सिद्दिकी, व्यायाम अनुदेषक, रायगढ़, श्रीमती विनीता पाणि, वरिष्ठ व्यायाम अनुदेषक, रायगढ़, श्री धमेन्द्र पोरचे, व्यायाम अनुदेषक तथा श्रीमती प्रियंका जैन (प्राचार्या) उपस्थित रहे।

श्री डी.पी. पटेल, सहायक विकासखण्ड षिक्षा अधिकारी, ने आषीर्वचन स्वरुप छात्रों को खेलों के प्रति रुचि रखने, खेलों में व्यक्तित्व बनाने के लिए ओलम्पिक का उदाहरण दिया और खेल से बेहतर खिलाड़ी और आदर्ष नागरिक बनने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि खेल खेलने से न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य विकसित होता है, बल्कि इससे विद्यार्थी के जीवन कौषल का भी विकास होता है

खेल गतिविधियाँ विद्यार्थियों को नैतिकता, जीवन मूल्य, अनुषासन और आपसी विष्वास की भावना सिखाती है।
श्रीमती प्रियंका जैन (प्राचार्या) ने अपने उद्बोधन में कहा कि खेल मानसिक, शारीरिक व सामाजिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। यह हमें स्वस्थ रखने,

दिमाग की क्षमता को विकसित करने, सामरिकता का अभ्यास करने और टीम वर्क करने का अवसर प्रदान करता है। यह हमारे जीवन की गुणवत्ता को बढ़ाता है।इस क्रीड़ा उत्सव को सम्पन्न कराने में विद्यालय के पी.टी.आई. श्री राजा रेषम पटेल, श्री कर्ण सिंह सिदार, कु. सपना चैहान तथा कुंदन शर्मा ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button