विश्व आदिवासी दिवस पर महिलाओ का सम्मान




रायगढ़ :- विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के मार्गदर्शन पर महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शोभा शर्मा ने वार्ड नं 09 रियापारा में आयोजन के दौरान महिलाओं का  शाल श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
इस दौरान वार्ड की महिलाओ से चर्चा कर उन्हें बहुत सी योजनाओं की जानकारी दी गई। महिलाओ ने वार्ड नं 9 रियायरा स्थित एक मात्र सामुदायिक भवन के तोड़े जाने पर होने वाली परेशानियों से अवगत कराया।इस भवन के तोड़े जाने पर वार्ड की महिलाए आक्रोशित नजर आई जिस पर उन्हें आश्वस्त किया गया कि प्रशासन से सार्थक चर्चा कर जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। आयोजन के दौरान कार्यालय मंत्री चंपा माली नगर मंडल अध्यक्ष मेहरूनिशा भाजपा नेत्री बिमला अगरिया  मायावती उरांव,लक्ष्मीन नागवंशी, दशमति उरांव, द्रुपति नागवंशी, पार्वती नागवंशी, आरती निषाद, मंगली प्रमिला उरांव जगोबाई उरांव संतोषी नागवंशी अनिता  चौहान की मौजूदगी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button