अर्धनग्न लाश मिलने से मच गया था हड़कंप, आरोपी संजय रॉय को पुलिस ने किया गिरफ्तार, संजय रॉय को लेकर हुए कई खुलासे, हर कोई हैरान

Kolkata Doctor Death : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर की हत्या और बलात्कार का मामला सामने आया। आरोपी संजय रॉय ने खुद को पुलिसकर्मी बताया और कई महिलाओं को धोखा दिया। आरोपी ने मेडिकल कॉलेज के अंदर महिला डॉक्टर पर हमला किया और उसे बेरहमी से मारा।

[img-slider id="274450"]

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज पूरे देश में चर्चा बन गया है। मेडिकल कॉलेज में नाइट शिफ्ट में काम कर रही एक महिला डॉक्टर की लाश मिली। लाश पर कपड़े नहीं थे, चेहरे से लेकर पांव तक कई घाव थे। निजी अंग भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थे। महिला डॉक्टर की लाश को देखकर ही अंदाजा लग चुका था कि उसकी बेरहमी से रेप के बाद हत्या हुई है। पुलिस ने जांच शुरू की और एक संजय रॉय नाम के शख्स को गिरफ्तार किया है। संजय रॉय के बारे में जो खुलासा हुआ है, वह सबको हैरान कर देने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button