
बिग ब्रेकिंग कसडोल में मकान ढहने से, मलबे में दबकर महिला की हुई मौत..
*बिग ब्रेकिंग*
*कसडोल में मकान ढहने से, मलबे में दबकर महिला की हुई मौत.. पुलिस जांच जारी
*अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:*- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत ग्राम कसडोल में 2सितम्बर 2024 की सुबह एक दु:खद घटना सामने आई है। कच्चा मकान ढहने से एक महिला की दब कर मौत हो गई है। मामला ग्राम पंचायत कसडोल के आश्रित ग्राम कोदईडिपा का है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की छानबीन की जा रही है।
*मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 5 बजे महिला घर पर खाना बना रही थी, तभी अचानक मिट्टी के घर का दीवार एकाएक ढहने लगा। मृतिका कुछ समझ पाती उससे पहले वह मलबे में दब गई, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतिका का नाम गुरुवारी धनवार पति सुखलाल धनवार उम्र करीबन 44 वर्ष बताया जा रहा है। मामले की जानकारी तमनार पुलिस को दी गई है,आगे घटना की पुलिस द्वारा कार्यवाही जारी है।