
वार्ड क्रमांक 43 कांग्रेस से किरण गोरे लाल बरेठ की दावेदारी ने भाजपा का समीकरण बिगाड़ा
रायगढ़– शहर के सभी वार्डो की तरह वार्ड क्रमांक 43 में भी चुनावी रंग दिखाई दे रहा है पिछले चुनाव से ही वार्ड क्रमांक 43 में कांग्रेस से टिकट की प्रबल दावेदार मानी जा रही श्रीमती किरण गोरे लाल बरेठ को भले टिकट नहीं मिला था।
टिकट नहीं मिलने के बाद भी किरण गोरे लाल बरेठ ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को वार्ड क्रमांक 43 में जीताकर कांग्रेस में एक अलग पहचान बना ली है। पार्षद चुनाव को हुए अब पांच वर्ष का समय हो चुका है।
एकबार मर्तबा फिर से पार्षद चुनाव को लेकर शहर में सरगर्मी तेज हो गई है और चुनावी बिगुल भी बज गया है। आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई। यही कारण है कि अब दावेदार भी अपनी – अपनी पार्टी से टिकट की मांग को लेकर जोरो पर लगे हुई है। वार्ड क्रमांक 43 में कांग्रेस के एक निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते इसबार भी किरण गोरे लाल बरेठ ने पार्टी से टिकट की मांग की है।
बता दें कि उन्होंने कांग्रेस में वर्षो से किए गए कार्यों सहित अपना परिचय बायोडाटा कांग्रेस जिला अध्यक्ष के समक्ष जमा किया है। बता दें कि किरण गोरे लाल बरेठ की दावेदारी सामने आते ही वार्ड के सभी वर्ग में उत्साह है।
जिस प्रकार से कांग्रेस पार्टी महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात कर रही उस हिसाब से किरण गोरे लाल बरेठ की वार्ड क्रमांक 43 में दावेदारी मजबूत हो गई है। किरण गोरे लाल की दावेदारी सामने आते ही भाजपा की राजनीतिक समीकरणों को फेल कर दिया है। रायगढ़ नगर निगम में कुल 48 वार्ड हैं इसी में से एक वार्ड क्रमांक 43 भी हैं। वैसे तो यह लैलूंगा विधानसभा अंतर्गत आता है। और रायगढ़ नगर निगम में जुड़ा हुआ है।
खरसिया विधानसभा से लगे होने के कारण कांग्रेस नेता खरसिया विधायक उमेश पटेल के राय सुमारी से ही टिकट का चयन होता है। यही कारण है वार्ड क्रमांक 43 जबसे बना है यहां एक मर्तबा भी भाजपा चुनाव नहीं जीत पाई है।
चूंकि एकबार फिर से निगम चुनाव होने जा रहा है ऐसे में यहां पर कांग्रेस और भाजपा से टिकट के दावेदार सामने दिखाई दे रहे हैं। बता दे कि इस वार्ड में जनता के लिए आवाज उठाने वाली कांग्रेस की बेहद सक्रिय नेत्री किरण गोरे लाल बरेठ को प्रबल दावेदार माना जा रहा है।
उन्होंने पूर्व में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला पटेल का पूर्ण रूप से समर्थन करते हुए उन्हें उस वार्ड में जितवाने में पूरा साथ दिया था। कांग्रेस पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा और विश्वास से उन्होंने कांग्रेस नेताओं मन जीत लिया है यही कारण है कि इसबार उन्हें वार्ड क्रमांक 43 से कांग्रेस का प्रबल दावेदार माना जा रहा है
किरण गोरे लाल की राजनीतिक पृष्ठ भूमि भी मजबूत है उनका पूरा परिवार खरसिया विधानसभा के तूरेकेला गांव से जुड़ा हैं। जो वर्तमान में वार्ड क्रमांक 43 में निवास करते हैं उन्होंने अपनी दावेदारी को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी से टिकट की मांग की है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस उन्हें वार्ड में प्रत्याशी बनाती है तो वे निगम चुनाव में कांग्रेस को और मजबूत करने के साथ वार्ड में विकास कार्यों को विशेष महत्व देंगे।