छत्तीसगढ़जशपुरन्यूज़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की सार्थक पहल से जशपुर जिला में 3 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की मिली सौगात

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुर विकास खंड के ग्राम आरा पत्थलगांव विकास खंड के ग्राम कुडे़केला और बगीचा विकास खंड के ग्राम छिछली अ में बैंक खोलने की मिली स्वीकृति

 

किसानों और आम नागरिकों को अब लम्बी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी

 

जशपुर वासियों में खुशी की लहर मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

 

 

जशपुर 5 मई 25/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सार्थक पहल से जशपुर जिले के जनता को 3 छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक की सौगात मिली है। संवेदनशील मुख्यमंत्री ने दूरस्थ अंचलों के आम जनता की समस्याओं को देखते हुए जशपुर विकास खंड के ग्राम आरा और पत्थलगांव विकास खंड के कुडे़केला (घरजियाबथान) दूरस्थ और पाठ क्षेत्र बगीचा विकास खंड के ग्राम छिछली अ में छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक खोलने की स्वीकृति मिल गई। अब क्षेत्र किसानों,आम नागरिकों को बैंक के लिए लम्बी दूरी तय करनी नहीं पड़ेगी। किसानों का समय और आवागमन करने के लिए पैसे की भी बचत होगी। जशपुर वासियों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

 

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने बताया कि लोगों की सुविधा का ध्यान रखते हुए ग्राम पंचायत के द्वारा गांव में भवन उपलब्ध कराया गया है। जहां बैंक का संचालन किया जाएगा।

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button