छत्तीसगढ़न्यूज़रायगढ़

ओ.पी.जिंदल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजेमुरा के प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया गया सम्मान…

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभांठा:- 25जून2025 को सेजेस तमनार में आयोजित प्रतिभावान विद्यार्थियों के सम्मान समारोह में ओ.पी.जिंदल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुंजेमुरा की दो प्रतिभावान छात्राओं कु.उमाप्रिया पुत्री रामाश्रय प्रसाद और कु. अनुराधा पटेल पुत्री दिनेश कुमार पटेल का सम्मान किया गया। सम्मान समारोह में यह सम्मान उन्हें माननीय ओ.पी.चौधरी वित्त मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन के हाथों मा. राधेश्याम राठिया सांसद रायगढ़, श्रीमती विद्यावती सिदार विधायक लैलूंगा, दिपक सिदार उपाध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य, रमेश बेहरा जिला पंचायत सदस्य तमनार, स्वरूप पटनायक भाजपा मंडल अध्यक्ष तमनार, श्रीमती मोनिका गुप्ता विकास खंड शिक्षा अधिकारी तमनार,सहित आस-पास के अनेक गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में दिया गया।

कु.उमाप्रिया ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 600में से 584 अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर पाँचवाँऔर ब्लॉक स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त किया है जबकि कु.अनुराधा ने कक्षा दसवीं की बोर्ड परीक्षा में 600में से 581अंक प्राप्त कर जिला स्तर पर सातवाँ और ब्लॉक स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है ।
विद्यालय परिवार के साथ साथ जिंदल समूह भी इस उपलब्धि से अत्यंत हर्षित महसूस कर रहा है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button