
नवागढ़=बेमेतरा जिले में स्थानीय निकाय की दशा क्या है यह देखने के लिए जिला पंचायत ही पर्याप्त है, जिला पंचायत में दो माह में दूसरी बार सामान्य सभा की बैठक स्थगित हो गई है, पहले बैठक 15 सितंबर को होने वाली थी जो नहीं हुई उसके बाद 21 नवंबर को तय किया गया था जिसे एन वक्त पर स्थगित करने की सूचना मोबाइल में सदस्यों को दिया गया। जिला पंचायत में क्षेत्र एवं जनता की आवाज के साथ साथ तय एजेंडे पर चर्चा होनी थी इससे धरातल की जानकारी सामने आती , नवागढ़ विधानसभा की तस्वीर देखे तो यहां पर विपक्ष के सदस्य अधिक मुखर हैं, जिला पंचायत सदस्य सुशील जोशी, बाल कुमारी ध्रुव , हरीश पंच राम साहू क्षेत्र में सक्रिय हैं, भाजपा समर्थित होने के बाद भी जिला पंचायत सदस्य मधु राय उपेक्षित हैं, गंधर्व की सक्रियता के बाद जिला में प्रदर्शन बाकी हैं यदि जिला पंचायत की बैठक नियमित हो तो सदस्य अपनी आवाज बुलंद करे।
*9 से हुआ दस अब ग्यारह होना बाकी*
15 सितम्बर को आहूत बैठक के एजेंडे में 9 बिंदु तय किया गया था जिसमे विद्युत विभाग की जानकारी एवं समीक्षा, जल संसाधन विभाग की जानकारी , कृषि विभाग की जानकारी, आबकारी विभाग की जानकारी ,मंडी बोर्ड निर्माण शाखा, स्वास्थ विभाग की जानकारी, समाज कल्याण विभाग की जानकारी, शिक्षा विभाग की जानकारी एवं समीक्षा तथा 15 वे वित्त प्रशासनिक व्यय की जानकारी एवं समीक्षा शामिल था इस बार श्रम विभाग को अतिरिक्त जोड़ा गया था, आगामी बैठक की तिथि तो तय नहीं की गई है पर एजेंडा में विषय की चर्चा बढ़ सकती हैं, बैठक स्थगित होने का कारण सी ई ओ जिला पंचायत के निवास में ई ओ डब्ल्यू का रेड का असर या कारण कुछ और साफ नहीं हो सका है। पर ई ओ डब्ल्यू के रेड के बाद जिले में अजीब सन्नाटा है।




