सरलता और संवेदनशीलता की मिसाल बनीं एसपी अंकिता शर्मा

छुरिया । राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा एक बार फिर अपने सरल, मानवीय और संवेदनशील व्यवहार को लेकर चर्चा में हैं। छुरिया तहसील निवासी यशवंत साहू, जो वर्तमान में राज्य से बाहर कार्यरत हैं, अपनी व्यक्तिगत इच्छा के तहत एसपी कार्यालय पहुँचकर उनसे मुलाकात करने आए।

एसपी कार्यालय में मौजूद अधिकारियों द्वारा यशवंत साहू का स्नेहपूर्वक स्वागत किया गया और उन्हें बैठाकर आने का उद्देश्य पूछा गया। कुछ समय पश्चात उनकी मुलाकात जिले की पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा से हुई। मुलाकात के दौरान एसपी अंकिता शर्मा ने अत्यंत आत्मीयता और संवेदनशीलता के साथ बातचीत की, जिससे यशवंत साहू भावुक हो उठे।

यशवंत साहू ने बताया कि एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी होते हुए भी एसपी मैडम का व्यवहार बेहद सहज, मानवीय और प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि आम नागरिक से जिस अपनत्व और सम्मान के साथ बातचीत की गई, वह वास्तव में काबिल-ए-तारीफ है।

इस संक्षिप्त लेकिन यादगार मुलाकात के दौरान यशवंत साहू को एसपी मैडम का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि यदि सभी जिलों के पुलिस अधिकारी इसी तरह संवेदनशीलता और विनम्रता के साथ जनता से संवाद करें, तो प्रशासन के प्रति आमजन का विश्वास और सम्मान स्वतः बढ़ेगा।

यह मुलाकात न केवल एक नागरिक के लिए अविस्मरणीय रही, बल्कि यह भी दर्शाती है कि प्रशासनिक पद पर बैठे अधिकारी जब मानवीय मूल्यों के साथ कार्य करते हैं, तो वे समाज के लिए प्रेरणा बन जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button