NEET UG 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, 8 मार्च तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 8 फरवरी से 8 मार्च 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।

एनटीए द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार NEET UG 2026 परीक्षा का आयोजन 3 मई 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा देशभर के मेडिकल कॉलेजों में MBBS, BDS और अन्य अंडरग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

ऐसे करें आवेदन

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट
👉 https://neet.nta.nic.in
पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

एनटीए ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे आवेदन से पहले आधिकारिक सूचना बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ें और अंतिम तिथि से पहले फॉर्म सबमिट कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button