नालंदा परिसर निर्माण से प्रभावित हुआ चौहान समाज का मुक्तिधाम, नई जमीन की मांग

रायगढ़/ शहर के बेलदुला क्षेत्र स्थित चौहान समाज के मुक्तिधाम स्थल में नालंदा परिसर निर्माण से चौहान समाज के मुक्तिधाम प्रभावित हुआ। जिसे लेकर लेकर समाज के युवा ने कलेक्टर को आवेदन सौंपकर नए मुक्तिधाम के लिए उतनी ही जमीन आवंटित करने की मांग की है।सौंपे गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि बेलदुला में विभिन्न समाजों के मुक्तिधाम संचालित हैं, जिनमें चौहान समाज का मुक्तिधाम भी शामिल है।

समाज के अनुसार पूर्व में वहां पर्याप्त स्थान उपलब्ध था, लेकिन लगभग डेढ़ वर्ष पहले तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में वहां नालंदा परिसर से जुड़े निर्माण कार्य कराए गए। इसके बाद से मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के लिए स्थान ही नहीं बचा है, जिससे समाज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि वर्तमान में चौहान समाज का मुक्तिधाम के लिए स्थल नहीं है। ऐसे में समाज ने प्रशासन से मांग की है कि चौहान समाज के लिए पृथक एवं पर्याप्त भूमि उपलब्ध कराई जाए, ताकि अंतिम संस्कार जैसी संवेदनशील प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button