
छुरिया । गत दिनों शाला प्रबंधन समिति एवं पालकों के सहमति से शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के 70 छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं बाल केबिनेट के नेतृत्व में राजधानी नवा रायपुर में स्थित आदिवासी संग्रहालय एवं जंगल सफारी का शैक्षणिक भ्रमण किया।

बालकेबिनेट प्रभारी दिनेश कुमार कुरेटी के मार्गदर्शन एवं बालकेबिनेट प्रमुख उरांसी कंवर के नेतृत्व में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कल्लूबंजारी के 70 स्कूली छात्र- छात्राओं,शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सफाई कर्मचारियों ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत आदिवासी संग्रहालय में जाकर छत्तीसगढ़ के प्रमुख आदिवासी समाजों के जीवन शैली पर आधारित बने आदिवासी संग्रहालय में प्राचीन काल में की जाने वाले खेती- किसानी के तरीके, आदिवासियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले विभिन्न प्रकार के खेती के औजार,आदिवासियों के पुरातन खान-पान,रहन-सहन,रीति-रिवाजों, हाट-बजारों, माता पहुंचानी के नेंग,संस्कृति, आदिवासी महिलाओं की आभूषण टोण्डा-मण्डा-कुण्डा,ढेंकी,बाहना, मुस्सर,कोटना,शिकार के लिए काम में आने वाले औजार,आदिवासियों के द्वारा बजाये जाने वाले वाद्ययंत्रों का सूक्ष्मता से अवलोकन किया।

शहीद नारायण सिंह के स्मृति में बनाये गये आदिवासी संग्रहालय में जाकर खोनाखान के राजा के वीरगाथा पर आधारित युद्ध शैली का अवलोकन किया तथा अंग्रेजो के खिलाफ किये गये आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन को करीब से समझने का प्रयास किया। जंगल सत्याग्रह में शहीद रामाधीन गोंड़,छत्तीसगढ़ के क्रांतिकारी शहीद गुंडाधुर,गैंदसिंह नायक, झाड़ा सिरहा आदि के वीरगाथा को करीब से अध्ययन कर अवलोकन किया।

जंगल सफारी में विभिन्न वन्य प्राणियों के तहत सफेद शेर,भालू,नेवला,नीलगाय, बारहसिंगा,विभिन्न प्रकार के सांपों का प्रत्यक्ष दर्शन कर उनके निवास स्थल का जानकारी प्राप्त किया ।इस तरह से शैक्षणिक भ्रमण के तहत आदिवासी संग्रहालय एवं जंगल सफारी का अवलोकन करके स्कूली बच्चों को आदिवासियों के प्राचीन कालीन कला संस्कृति, परम्परा, बैलगाड़ी,दौंरी, रीति-रिवाजों,वाद्ययंत्र,औजार,पहनावा एवं जीवन शैली से रूबरू होने, शहीद वीरनारायण सिंह सहित छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम के प्रमुख शहीदों के वीरगाथा एवं वन्यजीवों से प्रत्यक्ष रूप से रूबरू होने से उनके शैक्षणिक ज्ञान में वृद्धि हुई।

सफल शैक्षणिक भ्रमण कर ज्ञानार्जन प्राप्ति के लिए प्रधानपाठक यु.एस.मंडावी सहित सभी शिक्षकों ने शैक्षणिक भ्रमण दल को शुभकामनाएं दी।शैक्षणिक भ्रमण दल में प्रमुख रूप से बालकेबिनेट के प्रभारी शिक्षक दिनेश कुमार कुरेटी, गणित शिक्षक अखिलेश्वर सिंह ठाकुर, विज्ञान शिक्षिका सुषमा नेताम, प्राथमिक शाला की शिक्षिका गीता कन्नौजे,सफाई कर्मचारी द्वय जितेन्द्र कुमार पटेल एवं गजेन्द्र कुमार कोहकट्टा,बालकेबिनेट के प्रमुख उरांसी कंवर, लिलेश्वर ताम्रकार, भारती सिन्हा, बिंदिया साहू, केशर साहू, रिषिका नटानी, यशराज तिवारी,टिंकल ध्रुर्वे, चांदनी कंवर, लीलाधर यादव, लिलेन्द्र भारतद्वाज, गुंजन पटेल,नम्रता मंडावी,गणेश्वरी गायकवाड़,साक्षी ताम्रकार,रूपाली सिन्हा, रूपाली साहू,राजकुमार साहू,अंजली साहू, अंजनी कंवर ,कश्यप यादव आदि सहित 70 छात्र-छात्राएँ सामिल थे।




