गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन ने शुरू किया प्याऊ, राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था

रायगढ़, 10 मई 2026: भीषण गर्मी को देखते हुए गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन द्वारा रायगढ़ शहर के जननायक रामकुमार अग्रवाल चौक में राहगीरों के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई है। रविवार को प्याऊ का शुभारंभ किया गया।


“प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा सवाब”

प्याऊ शुभारंभ कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी ने कहा कि किसी प्यासे को पानी पिलाने से बड़ा कोई सवाब का काम नहीं है। उन्होंने संस्था की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे सामाजिक कार्य ही बड़े बदलाव की शुरुआत बनते हैं।

उन्होंने कहा कि गर्मी में राहगीरों के लिए पेयजल की व्यवस्था करना संस्था की संवेदनशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।


कई जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सलीम नियरिया, राज्य हज कमेटी सदस्य गुलाम रहमान खान, पार्षद लक्ष्मी साहू, पार्षद आरिफ हुसैन, पार्षद मोहम्मद नवाब सहित कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

इसके अलावा दरगाह हजरत बाबा इंसान अली रहमतुल्लाह अलैह के सह सचिव गुलाम रसूल खान, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष असलम खान, सद्भावना सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष नीलकंठ साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


मानव सेवा को बताया प्राथमिकता

संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि गर्मी के मौसम में राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है। आने वाले समय में भी संस्था समाजसेवा से जुड़े कार्य करती रहेगी।


अतिथियों का जताया आभार

कार्यक्रम के अंत में गरीब नवाज रिलीफ फाउंडेशन रायगढ़ के अध्यक्ष शेख कलीमुल्लाह वारसी ने उपस्थित अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

Back to top button