बालको का ‘ब्लैक मेज़’ बना महिला सशक्तिकरण की नई मिसाल

बालकोनगर, 21 मई 2026। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने बालकोनगर में ‘ब्लैक मेज़’ का शुभारंभ किया। प्रोजेक्ट उन्नति की महिलाओं द्वारा संचालित यह फाइन डाइनिंग कैफे महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता और सामुदायिक विकास का नया उदाहरण बनकर सामने आया है। आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक स्वाद के संगम से तैयार यह कैफे अब स्थानीय लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।


‘उन्नति चौपाल’ से ‘ब्लैक मेज़’ तक का सफर

बालको की प्रमुख महिला सशक्तिकरण पहल ‘प्रोजेक्ट उन्नति’ के तहत शुरू हुआ यह सफर पहले ‘उन्नति चौपाल’ के रूप में शुरू हुआ था, जहां चाट-पकौड़ी और स्थानीय व्यंजन उपलब्ध कराए जाते थे। आज यह पहल 50 से अधिक लोगों की बैठने क्षमता वाले आधुनिक फाइन डाइनिंग कैफे के रूप में विकसित हो चुकी है। यहां निजी आयोजनों और विशेष अवसरों के लिए भी विशेष डाइनिंग स्पेस तैयार किया गया है।


6000 से अधिक महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री राजेश कुमार सिंह ने कहा कि कंपनी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके जीवन स्तर को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आसपास के क्षेत्रों की 6000 से अधिक महिलाएं प्रोजेक्ट उन्नति से जुड़कर आर्थिक आत्मनिर्भरता और सतत आजीविका की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।


महिलाओं को मिला प्रशिक्षण और आत्मविश्वास

‘ब्लैक मेज़’ से जुड़ी महिलाओं को व्यंजन कला, आतिथ्य सेवा, ग्राहक प्रबंधन, उद्यमिता और खाद्य गुणवत्ता जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। इस पहल ने महिलाओं के कौशल को निखारने के साथ उन्हें आत्मविश्वास भी दिया है। उन्नति समूह की सदस्य निर्मला देशमुख ने कहा कि बालको के सहयोग से उन्हें अपनी प्रतिभा को पहचान और बड़ा मंच मिला है।


स्थानीय संस्कृति और आधुनिक स्वाद का संगम

‘ब्लैक मेज़’ का मेन्यू छत्तीसगढ़ी पारंपरिक व्यंजनों, उत्तर भारतीय पकवानों, चाइनीज़ फूड और लोकप्रिय फास्ट फूड का अनूठा मिश्रण प्रस्तुत करता है। यहां आने वाले ग्राहक भोजन के साथ स्थानीय संस्कृति और आधुनिक डाइनिंग अनुभव का आनंद ले रहे हैं।


महिला उद्यमिता का प्रेरक मॉडल बना ‘ब्लैक मेज़’

प्रोजेक्ट उन्नति के तहत अब तक 560 से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाया जा चुका है। इन समूहों से जुड़ी महिलाएं विभिन्न सूक्ष्म और लघु उद्यमों के माध्यम से आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं। ‘ब्लैक मेज़’ केवल एक कैफे नहीं, बल्कि महिला नेतृत्व, आत्मविश्व

Back to top button