एबीवीपी ने रोशन महंत को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, बने स्टूडेंट्स फॉर सेवा के प्रांत सह संयोजक
राजिम।
इसी क्रम में एबीवीपी छत्तीसगढ़ प्रांत ने रोशन महंत को संगठन के सेवा आयाम “स्टूडेंट्स फॉर सेवा (SFS)” का प्रांत सह संयोजक नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ उन्हें छात्र एवं सामाजिक सेवा गतिविधियों को प्रदेश स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रोशन महंत विद्यार्थी परिषद में लंबे समय से सक्रिय हैं और संगठन के विभिन्न दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। वे पूर्व में नगर सह मंत्री, नगर मंत्री तथा जिला कार्यसमिति सदस्य जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। छात्र हित, सामाजिक सरोकारों और संगठनात्मक गतिविधियों में उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी दी गई है।
अभाविप के कार्यकर्ताओं ने रोशन महंत की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में स्टूडेंट्स फॉर सेवा आयाम के माध्यम से समाजोपयोगी गतिविधियों को और अधिक विस्तार मिलेगा तथा युवाओं को सेवा कार्यों से जोड़ने में नई ऊर्जा प्राप्त होगी।
उल्लेखनीय है कि स्टूडेंट्स फॉर सेवा (SFS) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का एक महत्वपूर्ण आयाम है, जिसके माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, रक्तदान, आपदा सहायता एवं विभिन्न सामाजिक जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। रोशन महंत की नियुक्ति को संगठन की सेवा गतिविधियों को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



