पथरिया मंडल की मासिक बैठक में शामिल हुए विधायक धरमलाल कौशिक, संगठन मजबूती पर दिया जोर

बूथ स्तर तक संगठन विस्तार और जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा

नीलेश अग्रवाल @ बिल्हा, 11 जुलाई। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पथरिया रेस्ट हाउस में डीएलपी के संबंध में पथरिया मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक शामिल हुए और संगठनात्मक गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की।

बैठक के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने, जनहितकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर समन्वय स्थापित कर संगठन को मजबूत करने जैसे विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श किया गया।

विधायक धरमलाल कौशिक ने उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति एवं सेवा भाव के साथ जनकल्याण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही जनसेवा और विकास कार्यों को गति देने का आधार है।

बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, समन्वयक एवं मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी कैलाश सिंह ठाकुर, जिला महामंत्री, जिला सदस्य अनीला देवेंद्र राजपूत, मंडल अध्यक्ष संजय राजपूत, हरिशंकर राजपूत, ज्योति, रिंकू सिंह, जगदीश वर्मा, सुखदेव वर्मा, निलेश अग्रवाल, हरिचरण, मंडल महामंत्री, महिला मोर्चा तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक में शामिल हुए।

Back to top button