ट्रंप का नया टैरिफ लागू, भारत और पाकिस्तान समेत कई देशों पर बढ़ा व्यापारिक दबाव

अमेरिका ने 60 देशों के आयात पर लगाए नए शुल्क, वैश्विक व्यापार में बढ़ी हलचल

वॉशिंगटन, 24 जुलाई। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ शुक्रवार से लागू हो गए हैं। नई व्यापार नीति के तहत अमेरिका ने भारत और पाकिस्तान सहित करीब 60 देशों से आने वाले उत्पादों पर 10% से 12.5% तक के नए आयात शुल्क लागू किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि यह कदम वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला में जबरन श्रम (Forced Labour) से जुड़े मामलों पर सख्ती और अमेरिकी उद्योगों की सुरक्षा के उद्देश्य से उठाया गया है।

भारत और पाकिस्तान दोनों प्रभावित

नई व्यवस्था के तहत भारत पर 10 प्रतिशत का टैरिफ लागू किया गया है। पाकिस्तान भी इस नई शुल्क व्यवस्था के दायरे में आया है। अमेरिका का दावा है कि विभिन्न देशों की श्रम मानकों और व्यापारिक नीतियों के आधार पर अलग-अलग शुल्क निर्धारित किए गए हैं।

ट्रंप प्रशासन का तर्क

व्हाइट हाउस का कहना है कि इन टैरिफ का उद्देश्य अमेरिकी बाजार को अनुचित व्यापारिक प्रतिस्पर्धा से बचाना और उन देशों पर दबाव बनाना है, जहां जबरन श्रम से जुड़े उत्पादों पर पर्याप्त नियंत्रण नहीं है। कुछ आवश्यक वस्तुओं, जैसे तेल, गैस और उर्वरक, को इन शुल्कों से छूट दी गई है।

कई देशों ने जताया विरोध

अमेरिका के इस फैसले पर कई देशों और व्यापारिक साझेदारों ने आपत्ति जताई है। विशेषज्ञों का मानना है कि नई शुल्क नीति से वैश्विक व्यापार, निर्यात और आयात पर असर पड़ सकता है तथा आने वाले दिनों में कई देशों की ओर से कूटनीतिक और कानूनी प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है।

Back to top button