नई दिल्ली : आज संसद में पेश होगा परीक्षा सुधार विधेयक, किरेन रिजिजू ने सांसदों से चर्चा में भाग लेने की अपील

पेपर लीक रोकने और परीक्षा प्रणाली को सख्त बनाने के उद्देश्य से लाया जा रहा संशोधन विधेयक

नई दिल्ली। केंद्र सरकार आज संसद में पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक पेश करेगी। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने सभी सांसदों से इस महत्वपूर्ण विधेयक पर होने वाली चर्चा में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की है।

परीक्षा प्रणाली में सुधार पर रहेगा फोकस

सरकार का कहना है कि संशोधन विधेयक का उद्देश्य सार्वजनिक परीक्षाओं की पारदर्शिता और विश्वसनीयता बढ़ाना, पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाना तथा परीक्षा प्रणाली को अधिक सुरक्षित बनाना है। हाल के समय में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आए पेपर लीक मामलों के बाद इस विधेयक को अहम माना जा रहा है।

सभी सांसदों से सहयोग की अपील

किरण रिजिजू ने कहा कि यह विषय देश के लाखों विद्यार्थियों और उनके भविष्य से जुड़ा है। उन्होंने सभी दलों के सांसदों से आग्रह किया कि वे सदन में होने वाली चर्चा में भाग लें और परीक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए सार्थक सुझाव दें।

Back to top button