किरोड़ीमल नगर मंडल में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत काशीचुवा शक्ति केंद्र में पौधरोपण

रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में दूसरे दिन काशीचुवा शक्ति केंद्र में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मंडल उपाध्यक्ष एवं जनपद सदस्य दुष्यंत रात्रे के नेतृत्व में हुआ। शक्ति केंद्र संयोजक पोतराम पटेल और सहसंयोजक रेशम साहू ने आयोजन में सहयोग किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरपाल सिंह भल्ला रहे। जिला उपाध्यक्ष अरुण कातोरे, जिला मंत्री पवन शर्मा और मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री गायत्री केसरवानी भी मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाए। इसके बाद बूथ अध्यक्षों को पौधे वितरित किए गए, ताकि वे अपने-अपने बूथ क्षेत्रों में पौधरोपण कर अभियान को आगे बढ़ा सकें।

आयोजकों के अनुसार समाजसेवी एवं भाजपा नेता सुनील रामदास हर वर्ष की तरह इस बार भी अभियान के लिए पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। कार्यक्रम में उनके सहयोग के लिए आभार जताया गया।

10 दिनों तक चलेगा अभियान

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत किरोड़ीमल नगर मंडल में 10 दिनों तक शक्ति केंद्र स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजकों ने इसे मातृ सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित वातावरण तैयार करने से जुड़ा अभियान बताया।

कार्यक्रम में गांव के सरपंच एवं सरपंच संघ अध्यक्ष राम भगत निषाद, अनुसूचित जनजाति मोर्चा महामंत्री दिनेश उरांव, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवलाल साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

मंडल अध्यक्ष अतुल शर्मा ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back to top button