साइबर ठगों की खैर नहीं छाल पुलिस का करारा प्रहार डिजिटल सुरक्षा के पाठ से स्कूलों में बजा जागरूकता का डंका


कुड़ेकेला :- डिजिटल दौर में तेजी से पैर पसार रहे साइबर अपराधों और ऑनलाइन ठगी के मकड़जाल को ध्वस्त करने के लिए छाल पुलिस ने अब मोर्चा संभाल लिया है। जिला पुलिस अधीक्षक एस एस पी शशिमोहन सिंह के कड़े दिशा निर्देशों और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस खरसिया सतीश भार्गव के कुशल मार्गदर्शन में छाल थाना प्रभारी नासिर खान की अगुवाई में क्षेत्र में एक बड़ा साइबर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस की स्पेशल टीम सीधे मैदान में उतरकर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में दस्तक दे रही है और विद्यार्थियों व आम जनता को डिजिटल सुरक्षा के गुर सिखा रही है।
शातिर साइबर अपराधियों की चालाकियों का पर्दाफाश:-
अभियान के तहत छाल पुलिस की टीम बोजिया स्कूल नवापारा स्थित डी.ए.वी. स्कूल और कुड़ेकेला हायर सेकेंडरी स्कूल समेत क्षेत्र के कई शिक्षण संस्थानों में पहुंची। यहाँ पुलिस अधिकारियों ने बच्चों और शिक्षकों को बताया कि कैसे साइबर ठग फर्जी कॉल लॉटरी के लालच एपीके फाइल पार्ट टाइम जॉब के झांसे और फर्जी ओटीपी मांगकर लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाते हैं।पुलिस ने साफ शब्दों में सचेत किया कि अनजाने लिंक पर क्लिक करना अपनी बैंक संबंधी जानकारी साझा करना या किसी के बहकावे में आकर पैसे ट्रांसफर करना कितना घातक साबित हो सकता है।। जागरूकता ही सबसे बड़ा बचावका :-र्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद प्रशिक्षु उप निरीक्षक मुकेश कुमार प्रधान आरक्षक शंभू पांडेय शंकर सिंह क्षत्रिय और महिला आरक्षक सलीमा टोप्पो ने छात्र छात्राओं से सीधा संवाद किया। पुलिस टीम ने आसान भाषा में समझाया कि यदि दुर्भाग्यवश कोई साइबर ठगी का शिकार हो जाता है तो बिना समय गंवाए तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नजदीकी थाने में सूचना दें।
छाल पुलिस की इस पहल से विद्यार्थियों में उत्साह देखा गया। पुलिस का यह एक्शन प्लान साइबर अपराधियों की कमर तोड़ने और क्षेत्र को डिजिटल रूप से सुरक्षित बनाने में एक मील का पत्थर साबित हो रहा है।

Back to top button