वरिष्ठ समाजसेवी पत्रकार ठाकुर बने अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष
*बद्दी / हरियाणा
समस्त हिन्दुओं के संगठन *अखिल भारतीय हिन्दू महासभा* ने वरिष्ठ समाज सेवी, पत्रकार विकास ठाकुर को *प्रदेश उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा, हरियाणा प्रदेश* के पद पर मनोनीत किया है।
यह मनोनयन पत्र *राष्ट्रीय कार्यालय* से क्रमांक *ABHM/HR/60* दिनांक 14-09-26 को राष्ट्रीय अध्यक्ष *स्वामी विजय नारायण भट्ट द्वारा जारी किया गया।
मनोनयन पत्र में कहा गया है कि विकास ठाकुर के संगठन से जुड़ने से गौ रक्षा, राष्ट्र धर्म रक्षा एवं सेवा भावना से संगठन को एक नई दिशा व ऊर्जा प्राप्त होगी।
नियुक्ति पर ठाकुर ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि”अखिल भारतीय हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी विजय नारायण भट्ट एवं समस्त संरक्षक संस्थापक का हृदय से धन्यवाद, जिन्होंने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताकर इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी। मैं संकल्प लेता हूँ कि *सनातन राष्ट्र, सनातन धर्म और गौ माता की रक्षा व सेवा* के लिए निरंतर, निस्वार्थ भाव से कार्य करता रहूँगा। युवा शक्ति को संगठन से जोड़ना मेरी प्राथमिकता रहेगी।













