रायपुर से बड़ी खबर — दिनदहाड़े बिजनेसमैन का अपहरण

*रायपुर में ट्रांसपोर्ट कारोबारी का दिनदहाड़े अपहरण, पुलिस ने नाकाबंदी कर शुरू की तलाश*

रायपुर।राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। डीएम टावर के पास ट्रांसपोर्ट कारोबारी प्रतीक राय का दिनदहाड़े अपहरण हो गया। 

बताया जा रहा है कि काले रंग की स्कॉर्पियो में सवार तीन बदमाशों ने बातचीत के बहाने उन्हें नीचे बुलाया और जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए। वारदात बिल्कुल फिल्मी अंदाज में हुई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। 

घटना के बाद कारोबारी की पत्नी ने खमतराई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन और मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

पुलिस के अनुसार अपहरण में शामिल तीनों आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। शहर में नाकाबंदी कर दी गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

24 घंटे बाद भी पुलिस कारोबारी का पता नहीं लगा सकी है, पुलिस का कहना है कि जांच जारी है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को भी इस अपहरण के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Back to top button