क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

रायपुर के होटल में रंग मिली मटर और मीठी चटनी मिली, खाद्य विभाग ने चार प्रतिष्ठानों पर की कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

रायपुर। राजधानी रायपुर में खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच के दौरान रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपना जैन होटल में रंगयुक्त मटर की चटनी और मीठी चटनी मिलने का मामला सामने आया है। विभागीय कार्रवाई के दौरान करीब 20 लीटर मटर चटनी और 4 लीटर मीठी चटनी नष्ट कराई गई। प्रतिष्ठान में अन्य कमियां मिलने पर उसका खाद्य पंजीयन पांच दिनों के लिए निलंबित किया गया।

16 से 30 नवंबर तक विशेष जांच अभियान

खाद्य सुरक्षा विभाग ने ‘सुरक्षित आहार, हमर अधिकार’ थीम के तहत 16 से 30 नवंबर तक प्रदेशभर में विशेष निरीक्षण और प्रवर्तन अभियान शुरू किया है। अभियान के पहले दिन रायपुर रेलवे स्टेशन के आसपास संचालित होटल और रेस्टोरेंट की जांच की गई।

तीन अन्य प्रतिष्ठानों पर भी कार्रवाई

विभागीय जानकारी के अनुसार, श्री न्यू महाराजा राजस्थानी थाली से पकी हुई अरहर दाल का नमूना जांच के लिए लिया गया। वहां पाई गई कमियों के कारण खाद्य पंजीयन तीन दिनों के लिए निलंबित किया गया। न्यू पधारो सा राजस्थानी थाली का पंजीयन भी तीन दिनों के लिए और राजा राम जलपान गृह का खाद्य लाइसेंस पांच दिनों के लिए निलंबित किया गया। इस तरह अभियान के पहले दिन चार खाद्य प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की गई।

छह सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

निरीक्षण दल में उप संचालक नीलम ठाकुर, अभिहित अधिकारी विनोद कुमार गुप्ता, खाद्य सुरक्षा अधिकारी सतीश राज और संतोष ध्रुव, नमूना सहायक होरेन्द्र देवांगन तथा वाहन चालक राकेश साहू शामिल थे। विभाग का विशेष अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button