छत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया : बाइक बेचने की फिराक में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बरामद

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
रायगढ़, 20 नवंबर 2026। मोटरसाइकिल चोरी के मामले में खरसिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से चोरी की एचएफ डीलक्स बाइक बरामद कर ली है। दोनों आरोपी ग्राम घघरा के निवासी हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

क्या था पूरा मामला?

पुलिस के अनुसार, प्रार्थी लक्ष्मी नारायण साहू (44 वर्ष, निवासी रायगढ़ रोड, एमजी कॉलेज के सामने, खरसिया) अपने घर के सामने सब्जी की दुकान लगाते हैं। उन्होंने 24 अक्टूबर 2026 को अपनी मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 13 UC 5424) घर के सामने खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात चोर चुरा ले गया। शिकायत के आधार पर चौकी खरसिया में अपराध क्रमांक 553/2026, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई थी।

ग्राहक तलाशते समय पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश और एसडीओपी खरसिया सतीश भार्गव के मार्गदर्शन में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया था। इसी दौरान सूचना मिली कि ग्राम घघरा के दो युवक चोरी की बाइक बेचने के लिए ग्राहक ढूंढ रहे हैं।
सूचना पर दबिश देकर पुलिस ने जितेश कुमार उर्फ गीतेश निषाद (22 वर्ष, पिता कृष्ण कुमार निषाद) और आदित्य चौबे (21 वर्ष, पिता रोशन चौबे), दोनों निवासी ग्राम घघरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर पुलिस ने चोरी की बाइक (क्रमांक CG 13 UC 5424) बरामद कर ली।

पुलिस टीम की कार्रवाई और रिमांड

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, एएसआई मनोज पटेल, आरक्षक कीर्ति सिदार, साविल चन्द्रा और गोविंद बनर्जी सहित अन्य स्टाफ की भूमिका रही। पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button