छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़ में कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लाखा केलो डैम के पास 28 टन अवैध कबाड़ से भरा ट्रक जब्त

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़। अवैध कबाड़ परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कोतवाली पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने लाखा केलो डैम के पास नाकेबंदी कर राजस्थान पासिंग एक ट्रक को पकड़ा, जिसमें करीब 9 लाख रुपये कीमत का 28 टन लोहे का कबाड़ लोड था। पुलिस ने ट्रक और कबाड़ को जब्त करते हुए आरोपी चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी, चालक नहीं दिखा सका दस्तावेज

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 नवंबर को कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक अमित तिवारी को मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक ट्रक में अवैध रूप से कबाड़ भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने लाखा केलो डैम के पास घेराबंदी की और संदिग्ध ट्रक (क्रमांक RJ 02 GB 1654) को रोककर जांच शुरू की।

पूछताछ के दौरान ट्रक चालक अब्दुल वहाब (50 वर्ष), निवासी गदियामेश, थाना हकलेरा, जिला झालावाड़ (राजस्थान) संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और पुलिस को गुमराह करने लगा। संदेह गहराने पर जब पुलिस ने तिरपाल हटाकर ट्रक की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में लोहे के टुकड़े और टीन का कबाड़ भरा हुआ पाया गया।

28 टन निकला कबाड़ का वजन, बीएनएस की धाराओं में केस दर्ज

चालक द्वारा कबाड़ से संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने ट्रक में लदे माल का वजन कराया, जो कुल 28 टन निकला। जब्त किए गए कबाड़ की अनुमानित कीमत लगभग 9 लाख रुपये आंकी गई है। कोतवाली पुलिस ने ट्रक सहित पूरे कबाड़ को जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ इस्तगासा क्रमांक 08/2026 तथा धारा 35(क)(ड) बीएनएसएस और 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

अवैध कारोबार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी

मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कबाड़ के कारोबार और चोरी की संपत्ति के परिवहन पर पुलिस की लगातार पैनी नजर है। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह के गैरकानूनी धंधों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button