छत्तीसगढ़

बलौदाबाजार में राशन दुकानों से गायब हुई ₹17 किलो वाली शक्कर, उपभोक्ता परेशान

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
किराना दुकानों में ₹60 किलो आसानी से उपलब्ध, सरकारी राशन दुकानों में आपूर्ति ठप; जिम्मेदार विभाग मौन

बलौदाबाजार,
फागूलाल रात्रे, लवन।

 

जिले की शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में मिलने वाली ₹17 प्रति किलो की शक्कर पिछले दो तीन माह से उपभोक्ताओं को नहीं मिल रही है। शक्कर का वितरण बंद होने से राशनकार्डधारी परेशान हैं और उन्हें सरकारी राशन दुकानों से खाली हाथ लौटना पड़ रहा है।
उपभोक्ताओं के मुताबिक, उचित मूल्य दुकानों में चावल और नमक का वितरण तो किया जा रहा है, लेकिन शक्कर उपलब्ध नहीं होने की बात कहकर उन्हें वापस भेज दिया जा रहा है। त्योहारों के बाद भी शक्कर की आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सरकारी दुकानों में शक्कर नहीं, बाजार में ₹60 किलो
हैरानी की बात यह है कि सरकारी राशन दुकानों में ₹17 प्रति किलो की दर से मिलने वाली शक्कर उपलब्ध नहीं है, वहीं किराना दुकानों में शक्कर करीब ₹60 प्रति किलो की दर से आसानी से बिक रही है। ऐसे में गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को सस्ती शक्कर के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है तथा मजबूरी में बाजार से महंगे दाम पर शक्कर खरीदनी पड़ रही है।
आखिर किसकी लापरवाही से रुकी आपूर्ति ?
शक्कर का आवंटन और वितरण प्रभावित होने के पीछे आखिर क्या कारण है? संबंधित शक्कर कारखानों से आपूर्ति क्यों नहीं हो रही है? और उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए विभाग द्वारा अब तक क्या कदम उठाए गए हैं? इन सवालों का जवाब जिम्मेदार अधिकारियों को देना चाहिए।
राशन दुकानों में आवश्यक खाद्य सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करना संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। ऐसे में शक्कर की लगातार अनुपलब्धता व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है। उपभोक्ताओं ने मांग की है कि प्रशासन मामले को गंभीरता से लेते हुए शक्कर की आपूर्ति शीघ्र बहाल करे, ताकि उन्हें निर्धारित दर पर शक्कर मिल सके।
क्या कहते है फूड इंस्पेक्टर
गोडाउन में शक्कर नहीं है, इसलिए दो तीन माह का शक्कर नहीं मिल पाया है। जैसे ही शक्कर आयेगा शासन के निर्देश अनुसार वितरण किया जाएगा।
फागुलाल

फागुलाल

REPORTER
Back to top button