छत्तीसगढ़राजनीती उठापटकरायपुर

प्रदेश उपाध्यक्ष की नई जिम्मेदारी के साथ संगठन को मजबूत करने का संकल्प, भूपेश बघेल से मिलीं शिल्पी तिवारी

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

पूर्व मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं, कहा- कमजोर क्षेत्रों में पार्टी को मजबूत कर आगामी चुनाव की तैयारी में जुटें

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

अनिल शुक्ला की रिपोर्ट

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने के बाद श्रीमती शिल्पी तिवारी ने अपने समर्थकों के साथ रायपुर पहुंचकर पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूत बनाने और पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प जताया।

मुलाकात के दौरान शिल्पी तिवारी अपने समर्थकों और कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट नजर आईं। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सौंपी गई प्रदेश स्तरीय जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ निभाने की प्रतिबद्धता जताई। उनका कहना था कि सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को साथ लेकर संगठन को नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिल्पी तिवारी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से पार्टी को मजबूती मिलेगी। प्रदेश में जिन क्षेत्रों में कांग्रेस संगठन कमजोर है, वहां विशेष रूप से काम करने की जरूरत है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट रखते हुए संगठन को मजबूत बनाना और आगामी चुनावों के लिए पार्टी को तैयार करना प्राथमिकता होनी चाहिए।

शिल्पी तिवारी के साथ मुलाकात के दौरान सुरेंद्र तिवारी, महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी-03 सरकंडा, अजय काले, वार्ड अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 57, मोहम्मद शाहिद, वार्ड अध्यक्ष वार्ड क्रमांक 56 सहित अन्य समर्थक एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद शिल्पी तिवारी की यह मुलाकात संगठनात्मक सक्रियता और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर आगे बढ़ने की उनकी रणनीति के रूप में देखी जा रही है।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button