क्राइमछत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़: धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में चल रहा था जुए का फड़, पुलिस ने 4 जुआरियों को पकड़ा

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायगढ़। जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने धरमपुर-कुकुर्दा जंगल में संचालित जुआ फड़ पर छापेमारी की। साइबर थाना और चक्रधरनगर पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके से चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 10,300 रुपये नकद बरामद किए गए, जबकि कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

पुलिस के अनुसार, 28 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि धरमपुर-कुकुर्दा जंगल के पास कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपये-पैसों का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम गवाहों के साथ मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर जुआ फड़ पर दबिश दी।

इस दौरान पुलिस ने जुआ खेलते हुए चार लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में लक्ष्मण कुमार गुप्ता (50 वर्ष), सत्यानंद जेना (57 वर्ष), अमित बेहरा (40 वर्ष) और सिद्धेश्वर सुरेन्द्र (28 वर्ष) शामिल हैं। सभी रायगढ़ जिले के अलग-अलग गांवों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने मौके से जुआ खेलने में लगाए गए कुल 10,300 रुपये नकद जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ चक्रधरनगर थाने में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

यह कार्रवाई एसएसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत की गई। पुलिस की संयुक्त टीम में साइबर थाना और चक्रधरनगर थाना के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button