छत्तीसगढ़रायगढ़

रायगढ़: फिट इंडिया अभियान के तहत निकली साइकिल रैली, युवाओं ने दिया ‘नशा मुक्त भारत’ का संदेश

‘संडे ऑन साइकिल’ के 100वें संस्करण पर हुआ आयोजन, युवाओं ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे से दूर रहने का लिया संकल्प

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →
रायगढ़, 29 नवंबर 2026। फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत नागरिकों को शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उद्देश्य से रायगढ़ में ‘संडे ऑन साइकिल’ साइकिल रैली का आयोजन किया गया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित इस रैली में स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, एनसीसी, एनएसएस और माय भारत के स्वयंसेवकों सहित स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

बोईरदादर स्टेडियम से सिग्नल चौक तक निकली रैली

रैली की शुरुआत सुबह 8 बजे रायगढ़ स्टेडियम, बोईरदादर से हुई। निर्धारित मार्ग से होते हुए प्रतिभागी चक्रधर चौक और सिग्नल चौक तक पहुंचे तथा वापस चक्रधर चौक होते हुए रायगढ़ स्टेडियम पहुंचकर रैली का समापन किया। इस दौरान युवाओं ने फिटनेस और स्वस्थ समाज निर्माण का संदेश दिया।

नशा मुक्त भारत निर्माण की दिलाई गई शपथ

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई गई। युवाओं ने स्वयं किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों से दूर रहने के साथ-साथ अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा अपनी ऊर्जा को शिक्षा, स्वास्थ्य और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में लगाने का संकल्प लिया।

100वें संस्करण के अवसर पर देशभर में आयोजन

‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के 100वें संस्करण के उपलक्ष्य में देशभर में साइकिल रैलियां आयोजित की गईं, जिनका उद्देश्य नियमित व्यायाम और शारीरिक गतिविधियों को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना है। रायगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में सहायक संचालक खेल एवं युवा कल्याण विभाग प्रतिमा सागर, सहायक क्रीड़ा अधिकारी जीवनलाल नायक, शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय रायगढ़ के प्राध्यापक कपूर चंद्र गुप्ता, प्रताप चौधरी तथा एनसीसी 28वीं बटालियन रायगढ़ के कमांडिंग ऑफिसर सहित अन्य अतिथि उपस्थित रहे।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button