BIG BREAKING : मुख्यमंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री… के बीच फिर जुबानी जंग… किसने क्या कहा, पढ़िए:-

आशीष तिवारी रायपुर

रायपुर। पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में “वन मैन शो” चल रहा है। छत्तीसगढ़ में विधायक, मंत्रियों की कोई बिसात ही नहीं रह गई है, उनकी बातें ना तो मानी जाती है और ना ही सुनी जा रही है। ऐसे में प्रदेश के विकास की बात कोरी कल्पना से ज्यादा कुछ भी नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री डाॅ. रमन सिंह के इस बयान पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने त्वरित और करारा प्रहार किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उनकी इस टिप्पणी पर कहा कि छत्तीसगढ़ में सरकार विधायक और मंत्री ही चला रहे हैं। उनकी सरकार भाजपा की तरह नहीं है, जिसे अधिकारी चलाया करते थे। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि भाजपा के शासन काल में जरुरी फाइलें गायब हो जाती थीं, उसका पता ही नहीं चलता था। और जब मिली भी तो अधिकारी के आलमारी में। इससे समझ लेना चाहिए कि सत्ता की बागडोर किसके हाथ में थी। शासन कैसे चलता है, कैसे चलाया जाता है, इसकी बानगी दो साल में प्रदेश की जनता ने देख लिया है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि उनकी सरकार ने किसानों से वायदा किया था कि उन्हें 2500 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य धान के बदले देंगे, जिस पर उनकी सरकार अब भी कायम है और प्रदेश के किसानों को इसका पूरा फायदा मिल रहा है। युवाओं को रोजगार देने की बात हो, स्वास्थ्य सेवाओं की सुविधा की बात हो या फिर बेहतर शिक्षा की। प्रत्येक पहलुओं पर सरकार की नजर है। अधिकारियों के अंधभक्त की तरह उनकी सरकार नहीं चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button