6 फरवरी के किसान संगठनो के चक्का जाम को कांग्रेस का समर्थन – किसान कांग्रेस


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

छत्तीसगढ़/राजनांदगांव।*केंद्र की भाजपा सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में किसान व किसान संगठन दो माह से क्रमिक आंदोलनरत है। किसान संगठन/यूनियनो द्वारा दिल्ली सहित सभी राज्यो में *6 फरवरी 2021* को चक्का जाम का आव्हान किया है।उक्त चक्का जाम को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा समर्थन का निर्णय लिया है जिसके तहत छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष माननीय मोहन मोहन मरकाम जी के निर्देशानुसार प्रदेश महामंत्री जिला प्रभारी श्री पंकज शर्मा जी के मार्गदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सम्मानीय पदम सिंह कोठारी जी के नेतृत्व व किसान कांग्रेस की अगुवाई में चक्का जाम को सफल बनाना है।

जिला किसान कांग्रेस राजनांदगांव के अध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस प्रारंभ से ही तीनो काले कृषि का विरोध करती रही है और जब तक किसानों को उनका हक नही मिल जाता तब तक कांग्रेस किसानों के लिए सड़क की लड़ाई लड़ती रहेगी और किसान आंदोलन को समर्थन करती रहेगी उसी क्रम में किसान संगठनों द्वारा घोषित 6 फरवरी को चक्का जाम को कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने समर्थन करने का निर्णय लिया है जिसमे विधायकगणों,पूर्व विधायक,जिले में निवासरत प्रदेश पदाधिकारीयों,जिला पदाधिकारी,युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल,सहित सभी प्रकोष्ठ/विभाग के प्रमुख पदाधिकारी,त्रिस्तरीय पंचायती राज(जिला, जनपद, पंचायत) व नगरीय निकाय के कांग्रेस समर्थित निर्वाचित,महापौर/अध्यक्ष/ पार्षदों/एल्डरमैनो, जनप्रतिनिधियों,आम नागरिकों की उपस्थिति में किसान संगठनों को आवश्यक सहयोग प्रदान कर किसानों की आवाज बनने की अपील की है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button