
प्रदेश सरकार की नाकामियों और मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रखे- सुनील यदु
बलौदाबाजार,
फागुलाल रात्रे, लवन।
फागुलाल रात्रे, लवन।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील यदु अपनी नियुक्ति उपरांत जिले के युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं से सौजन्य मुलाकात हेतु पूरे जिले के प्रत्येक मण्डलों में तय प्रवास के अनुसार शुक्रवार को लवन पंहुचे। युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ताओं ने नगर आगमन पर आतिशबाज़ी कर अपने जिलाध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। स्वागत पश्चात उद्बोधन की श्रृंखला में मण्डल अध्यक्ष प्रशांत यादव नें स्वागत भाषण प्रस्तुत कर अतिथियों का परिचय उपस्थित कार्यकर्ताओं से कराया। मण्डल अध्यक्ष विजय यादव ने युवा मोर्चा की कार्यपद्धति से सभी कार्यकर्ताओं को अवगत कराते हुए प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के सामने लाने युवाओं को आगे आने का आह्वान किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष आनंद यादव ने सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार आप सब ने मेरे कार्यकाल में हुए युवा मोर्चा के सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए कार्यक्रमों की सफलता सुनिश्चित की मुझे आशा ही नही पूर्ण विश्वास है कि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष सुनील यदु को भी आप सब का प्रेम, स्नेह लगातार मिलेगा और उनका कार्यकाल जिले में युवा मोर्चा की नई गौरवगाथा लिखेगा। जिलाध्यक्ष सुनील यदु ने संबोधित करते हुए कहा कि हम सब पूर्व की भांति मिलजुल कर कार्य करते हुए प्रदेश सरकार की नाकामियों एवम मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष पुरजोर ढंग से रखेंगे। प्रदेश की भूपेश सरकार ने जिस तरह से युवाओं, किसानों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों को जिस तरह ठगने का काम किया है उसके खिलाफ लड़ने की ऊर्जा केवल युवाओं में है और भारतीय जनता युवा मोर्चा उस ऊर्जा को दिशा देने का काम करेगा। हमें अपने परिश्रम से आने वाले विधानसभा चुनावों में जिले की चारों सीटें जीतकर प्रदेश में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनानी है। कार्यक्रम का संचालन मण्डल कोषाध्यक्ष रामलाल कुर्रे व आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष गंगा पटेल ने किया। कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री आनंद यादव , जिलाध्यक्ष सुनील यदु , मण्डल अध्यक्ष विजय यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत यादव,आई टी सेल मंडल संयोजक अनुपम बाजपेयी, उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद पटेल, डॉ परमानंद वर्मा, कोषाध्यक्ष रामलाल कुर्रे, वैभव तिवारी, परिचय मिश्रा, लोकेश यदु,पाकदास मानिकपुरी, गजानन्द साहू, हीरालाल अग्रवाल, गोविंद घृतलहरे, एस कुमार धीवर, सुमन साहू, रामानंद डोंडिया, नन्दा पटेल, देवचरणवर्मा, हरीश विश्वकर्मा, प्रमोद यादव, गजानंद साहू, पंचदास मानिकपुरी, भुनेश्वर प्रसाद वर्मा, बंशी चलेक, दिनेश कुमार भारद्वाज, गंगाराम पटेल, सुशील कुमार साहू, कंुभकरज केंवट, जगमोहन पैकरा, संतोष यादव, मनहोहन पैकरा, राकेश पटेल, सुरज साहू, पुनित राम, चन्द्रभूषण वर्मा, मोनू कुमार विश्वकर्मा, गोविन्द घृतलहरे, नंदलाल वर्मा, चन्द्रहास वर्मा, संजय निषाद, उमेश देवदास, मलहोत्रा पटेल, परदेशी पटेल, रामप्रसाद साहू, भीम बंजारे, केशव सेन, सुमेर वर्मा, संजय कुमार, राजा केंवट, हेमन्त कुमार साहू, पारथ कुमार वर्मा, भोला वर्मा, आनंद यादव, रामदुलार ध्रुव, प्रमोद कुमार वर्मा, संतोष यादव, किशन खांडे जनपद सदस्य, मनाराम पटेल, दिलीप यादव, ईश्वरी निषाद, कमलेश पटेल, जीवन पटेल, विकास तिवारी, रामाधार यादव, फत्तेलाल धीवर, संतकुमार पैकरा, घुरऊ राम वर्मा, रामकृपाल वर्मा प्रमुख रुप से उपस्थित रहे।