
कलेक्टर ने विभिन्न विकासखंडों में सी.सी.रोड, पुलिया, तटबंध सहित अन्य निर्माण के लिए 1 करोड़ 18 लाख से अधिक की स्वीकृति प्रदान की
जशपुरनगर 09 मार्च 2021/ कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण निधि से वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए विभिन्न विकासखंडों में 18 स्वीकृत कार्य के लिए कुल प्राप्त आबंटन राषि 1 करोड़ 18 लाख 25 हजार को सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जषपुर को पुनरांबटित करते हुए स्वीकृति प्रदान की है। जिसके अंतर्गत विकासखंड मनोरा के ग्राम पंचायत सोगड़ा में तटबंध निर्माण के लिए 10 लाख, माड़ो में पुलिया निर्माण हेतु 10 लाख, अजधा में पुलिया निर्माण हेतु 7 लाख, मुटु में रिटर्निगवाॅल निर्माण हेतु 5 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।
इसी प्रकार जषपुर के झरगांव में पुलिया निर्माण हेतु 8 लाख, कुनकुरी विकासखंड के बेमताटोली में तरणताल निर्माण हेतु 10 लाख, भण्डरी में तटबंध निर्माण हेतु 5 लाख, जोकबहला में तटबंध निर्माण हेतु 5 लाख, विकासखंड दुलदुला के कोरना में तटबंध निर्माण हेतु 5 लाख, दुलदुला में सीसीरोड निर्माण हेतु 5 लाख, फरसाबहार विकासखंड बासांझाल में सीसीरोड निर्माण हेतु 5 लाख, लठबोरा में तटबंध निर्माण हेतु 5 लाख, विकासखंड बगीचा के ग्राम पंचायत मरोल में पुलिया निर्माण हेतु 8.75 लाख, ग्राम पंचायत बोड़ापहरी में पुलिया निर्माण हेतु 8.75 लाख, विकासखंड पत्थलगांव के ग्राम पंचायत बागबहार में सीसीरोड निर्माण हेतु 5 लाख, ग्राम पंचायत मुड़ापारा में पुलिया निर्माण हेतु 5 लाख, कोतबा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 6.50 लाख, ग्राम पंचायत बेलडेगी में सीसीरोड निर्माण हेतु 7 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। इस हेतु संबंधित विकासखंड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को क्रियान्वयन एजेंसी नियुक्त किया गया है।