रायपुर : अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड तथा आईसीयू बेड की आवश्यकता होने पर डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के मरीजो को रायपुर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस भेजा जा सकता है

रायपुर 14 अप्रैल 2021

[img-slider id="274450"]

संचालक स्वास्थ्य सेवाएं,छत्तीसगढ ने कोविड -19 संक्रमण की अधिकता तथा कोविड मरीजो की  बढ़ती संख्या के कारण अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड तथा आईसीयू बेड की आवश्यकता को देते हुए रायपुर जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले में डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य योजना एवं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कोविड केयर सेंटर में भर्ती की आवश्यकता होने पर, उपचार हेतु, रायपुर इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस, भानसोज रोड, गोढ़ी, जिला रायपुर भेजा जा सकता है। उन्होनें  डीन, रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, रायपुर सेइसके लिए समन्वय कर  कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button