कोरोना की नई दवा: 7 दिन में मरीज को निगेटिव करने का दावा… DCGI ने आपात इस्तेमाल को दी मंजूरी, जानिए इस दवा के बारे में

कंपनी ने दावा किया है कि दवाई खाने के बाद 7 दिन में 91.15 फीसदी कोरोना पीड़ितों का RT-PCR टेस्ट पॉजिटिव से निगेटिव हो गया. इसके इस्तेमाल से कोरोना मरीजों को जल्दी ठीक होने में मदद मिलती है और बीमारी के एडवांस स्टेज में होने वाली जटिलताओं से बचा जा सकता है.दावा किया गया है कि उम्र बढ़ने से शरीर की वायरस के संक्रमण से लड़ने में इंटरफेरॉन अल्फा बनाने की क्षमता कम हो जाती है. यह कोरोना पॉजिटिव उम्रदराज लोगों की मौतों का कारण बन सकता है. अगर जल्द ही पेगिलेटेड इंटरफेरॉन अल्फा 2b दी जाती है तो यह दवा इस कमी को दूर कर रिकवरी प्रक्रिया में तेजी ला सकती है. जिससे मरीज की जान बचने की संभावना बढ़ जाती है.कैडिला हेल्थकेयर के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. शर्विल पटेल (Dr Sharvil Patel) ने कहा है कि PegIFN दवा मरीजों को शुरू में ही दी जाती है तो वायरस को रोकने में मदद मिलती है. यह बात हमारे क्लीनिकल ट्रायल्स में भी साबित हुई है. Zydus Cadila का कहना है कि इलाज के मौजूदा तरीकों से एक मरीज के 7 दिनों में ठीक होने के 68.18 प्रतिशत चांस है, जबकि विराफिन लेने के बाद 80.36 प्रतिशत चांस है.

[img-slider id="274450"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button