अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

कलेक्टर ने समाज के सभीे प्रमुख लोगों को आगे आने का आग्रह किया, सभी के सार्थक सहयोग से कोरोना जंग को आसानी से जीत लेंगे, कलेक्टर ने विभिन्न सामाजिक संगठनों और प्रमुखों की बैठक ली

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

जशपुरनगर 28 अप्रैल 2021/कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने आज मोबाइल एप्लीकेशन के माध्यम से जशपुरनगर के विभिन्न समाज प्रमुखों और संगठन की बैठक ली ।कोरोना संक्रमण की सुरक्षा को देखते हुए सभी समाज प्रमुख लोगों को  सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया । उन्होंने कहा समाज के सभी वर्ग आगे आए और लोगों को अपना सहयोग प्रदान करें तभी हम सब मिलकर कोरोना की जग को जीत पाएंगे । ऑनलाइन से जैन समाज , ब्राम्हण समाज , उरांव समाज , यादय समाज मुस्लिम समुदाय , और विभिन्न समाज के प्रमुख लोग सीधे जुड़े थे ।जैन समाज के प्रमुख ने कहा कि जिला प्रशासन को समाज की तरफ से हरसंभव सहायता प्रदान करेंगे ।इसी प्रकार ब्राम्हण समाज के प्रमुख   और अन्य समाज के लोगों ने यथा संभव मदद देने की सहमति प्रदान की । कलेक्टर ने कहा कि संकट की इस घड़ी में हम सबको मिलकर कार्य करना होगा और जरुरत मद लोगों को सहायता पहुंचानी होगी । उन्होंने समाज प्रमुख से मरीजों के लिए एम्बुलेंस की भी सुविधा उपलब्ध कराने का  आग्रह किया । ताकि दूरस्थ अंचल के लोगों को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचायी जा सके । और उनका समय पर ईलाज किया जा सके । कलेक्टर ने बताया कि जिले में 45 आयु वर्ग वाले लोगों का टिकाकरण जिले के 300 केन्द्र में किया जा रहा है । वर्तमान में इस आयु वाले लोगों का 75 प्रतिशत टिकाकरण किया जा चुका है । बाकी 25 प्रतिशत बचे लोगों का टिकाकरण करवाने के सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया । उन्होंने समाज प्रमुख से आग्रह किया कि अपने आस पास के लोगों परिजनों और अन्य लोगों को टिकाकरण केन्द्र अनिवार्य रूप से भेजें ताकि उनका टिकाकरण किया जा सके।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button