इंदौर: कोरोना वायरस संक्रमण से इस समय पूरा देश परेशान है। लोग अपनों को बचाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं लेकिन इस बीच कई लोग हैं जो लूटने में लगे हुए हैं। ऐसे लोग हैं जो कालाबाजी और धोखाधड़ी करने में व्यस्त हैं। इस समय भी कई लोग ऐसे हैं जो पैसों के लालच में मरीजों की जान से खेल रहे हैं। अब ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है।
यहां एक व्यक्ति ने पानी भर कर टेसिलिजुमैब (टोसी) के इंजेक्शन ढाई-ढाई लाख रुपए में बेचे। मिली जानकारी के तहत इंजेक्शन बेचकर आए पैसों से आरोपी ने घर के लिए कूल, फ्रिज और मोबाइल समेत सालभर का राशन भी खरीद लिया।इसी के साथ आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड पर भी खूब पैसे उठाए। बताया जा रहा है आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के लिए हजारों रुपए के कपड़े और गिफ्ट भी खरीदे हैं। वहीँ लॉकडाउन खुलने के बाद आरोपी ने गर्लफ्रेंड के साथ घुमने की योजना भी बना ली और पैसे रख लिए।
इस पूरे मामले में इंदौर के एसपी आशुतोष बागरी ने बताया कि पानी भरकर टेसिलिजुमैब के इंजेक्शन बेचने के मामले में सुरेश यादव के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीँ उन्होंने कहा कि, ”पुलिस से पूछताछ में सुरेश ने ये बात कबूल की है कि उसने पांच लोगों को दो-ढ़ाई लाख रुपए में इंजेक्शन बेचा है।” खबरों के अनुसार आरोपी सुरेश यादव लक्ष्मणपुरा गली नबंर 3 बाणगंगा में रहता है। इस मामले में एक पीड़ित ने थाने में शिकायत की और बताया कि एक व्यक्ति ने उसे टोसी का इंजेक्शन कहकर ढाई लाख रुपए में पानी का इंजेक्शन बेचा है। आरोपी सोशल मीडिया पर एक्टिव है और उसने पीड़ित का मोबाइल ब्लॉक कर दिया है। इसी जानकारी के मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को जाल बिछाकर पकड़ लिया।
नगर पालिका की बड़ी कार्रवाई अतिक्रमण और प्रतिबंधित पॉलिथीन पर चला प्रशासन का डंडा
13 minutes ago
Budget Session 2026: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने संसद में बताया ग्रामीण विकास और रोजगार के लिए जी-राम-जी कानून, माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में बदलाव का भी किया जिक्र
17 minutes ago
Raipur State Level Job Fair: सेजबहार शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिनों तक होगा राज्य स्तरीय रोजगार मेला, 45+ कंपनियां करेंगी 15 हजार से अधिक पदों पर भर्ती
2 hours ago
धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: कलेक्टर अमृत विकास तोपनो की दो-टूक चेतावनी
3 hours ago
कोलकाता के आनंदपुर में भीषण आग: मोमो चेन के कारखाने व डेकोरेटर गोदाम में हादसा, मृतकों की संख्या 16, 10 अब भी लापता
4 hours ago
विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री का निधन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया गहरा शोक
7 hours ago
जुटमिल सुन्नी मक्का मस्जिद में शान-ओ-शौकत के साथ फहराया गया तिरंगा
7 hours ago
जंगल क्षेत्र में हाथी के बच्चे की हुई मौत
7 hours ago
प्रदेश को मिले 8 नए साइबर पुलिस थाने, रायगढ़ को भी बड़ी सौगात
19 hours ago
सरल प्रक्रिया, समय पर भुगतानः धान खरीदी में किसानों को भरोसा