अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

जिले के 13 हजार 27 अधिकारियों और कर्मचारियों ने स्वेच्छा से एक दिन का वेतन कुल 1 करोड़ 52 लाख रुपए मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया, कलेक्टर ने अधिकारियो और कर्मचारियों को धन्यवाद दिया

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

जशपुरनगर 11 मई 2021/ कोरोना संक्रमण के दौरान लोगों की मदद के लिए जशपुर जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों ने जरुरतमंद लोगों की मदद के लिए  अपैल माह से एक दिन का वेतन स्वेच्छा से मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा किया गया है । कलेक्टर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि जरूरमंद लोगों के लिए सहयोग के लिए सभी आगे बढ़कर अपना एक दिन का वेतन दिया। जिला कोषालय अधिकारी श्री गणेशु प्रसाद घिदौड़े ने बताया कि जशपुर जिले में लगभग 14 हजार 72 अधिकारियों और कर्मचारियों में से 13 हजार 27 अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने  अप्रैल माह में से एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया गया है । कुल राशि 1 करोड़ 52 लाख दो सौ 7 रूपए जमा किया गया। इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की  सहायता के लिए की जाएगी।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button