हिंदू धर्म में हवन एवं यज्ञ करने की खास अहमियत है। हवन करने के साथ सकारात्मक शक्ति का संचार होता है। कई अध्ययन में बताया गया है कि हवन करवाने से प्रदूषण मुक्त वातावरण प्राप्त होता है। इससे आपके स्वास्थ्य में भी सुधार होता है। धार्मिक शास्त्रों के मुताबिक, बुरी घटना टालने या इच्छाएं पूर्ण करने के लिए हवन किया जाता है। आइए जानते हैं हवन करने के फायदों के बारे में…
हवन में बेल, नीम, कलींगज, आम की लकड़ी, पीपल की छाल, पलाश का पौधा, देवदार की जड़, बेर, कपूर, शकर जौ, चावल, चंदन की लकड़ी को अग्नि में डाला जाता है, जिससे निकलने वाले धुएं से वातावरण उत्तम होता है। ये सभी सामग्रियां सेहत के लिए लाभदायक है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, हवन में गोबर के बने उपलों का उपयोग होता है जिनसे 94 प्रतिशत जीवाणुओं का नाश हो जाता है। इसके अतिरिक्त हवन करने से कई हानिकारक रोगों से निजात प्राप्त होता है।
ग्रह दोष से छुटकारा मिलता है:-
यदि किसी मनुष्य के जीवन में ग्रह दोष की परेशानी है तो हवन करना चाहिए। हवन करवाने से ग्रहों की दशा शांत होती है। ग्रह से जुड़े वार के दिन संकल्प करके ग्यारह या इक्कीस व्रत रखकर होम करके पूर्णाहुति देने से सभी दुख दूर हो जाते हैं। हवन पूजा होने के पश्चात् ब्रह्माणों को खाना खिलाएं। तत्पश्चात, धन और वस्त्रों का दान करें।
वास्तु दोष को दूर करता है:-
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, हवन पूजा कराने से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का असर बढ़ता है। घर बनाने के चलते वास्तु दोष को दूर करने के लिए हवन किया जाता है। घर बनाने में किसी प्रकार का कोई वास्तुदोष न रह जाएं। इसलिए निर्माण से पहले शुभ मुहूर्त में भूमि पूजन तथा शिलान्यास की उपसना की जाती है। इसके पश्चात् घर बनने के पश्चात् गृह प्रवेश की पूजा की जाती है। जिससे आंतरिक तथा बाहरी वातावरण शुद्ध और पवित्र बना रहे।
Read Next
2 weeks ago
लास वेगास के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
3 weeks ago
भारत-जापान शिखर सम्मेलन : निवेश, तकनीक और रक्षा सहयोग पर बनी सहमति
3 weeks ago
श्री गणेश महामहोत्सव पर विशेष …आचार्य रजनीकांत शर्मा
19th August 2025
केंद्रापाड़ा : औल क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, नदी पार करते वक्त डूबीं 73 भैंसें, गांव में मातम
17th August 2025
यूट्यूबर एल्विश यादव के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाऊ गैंग ने ली जिम्मेदारी
17th August 2025
अंतरिक्ष से लौटे ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का दिल्ली में भव्य स्वागत, लोकसभा में होगी विशेष चर्चा
17th August 2025
कठुआ में बादल फटने और भूस्खलन से सात की मौत, पांच घायल
16th August 2025
राष्ट्रपति भवन में स्वतंत्रता दिवस के पावन संध्या में आयोजित एट होम रिसेप्शन कार्यक्रम में सम्मिलित हुई छत्तीसगढ़ से नगर पंचायत बगीचा की हितग्राही श्रीमती सुमन तिर्की… महामहिम राष्ट्रपति महोदय से मिलकर….
31st July 2025
निर्मल पांडे स्मृति फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
15th July 2025
अफ्रीका के मालाबों इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयनित हुई छत्तीसगढ़ी फिल्म स्क्रीन
Back to top button