


मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय मंे आयोजित कार्यक्रम में राजधानी रायपुर के राजीव गांधी चौक के सौंदर्यीकरण कार्य का वर्चुअल लोकार्पण किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा नगर निगम के साथ मिलकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की आदमकद प्रतिमा को नया कलेवर देते हुए इस स्थल को आकर्षक स्वरूप प्रदान किया है। भारत रत्न स्वर्गीय श्री राजीव गांधी की पुण्य तिथि पर महापौर श्री एजाज ढेबर, महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक, सभापति श्री प्रमोद दुबे, एम.आई.सी. सदस्य श्री ज्ञानेश शर्मा, श्री आकाश तिवारी सहित जन प्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।