छत्तीसगढ़

‘न मैं भूपेश समर्थक हूं, न सिंहदेव का’, कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह का बड़ा बयान

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

रायपुर: कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमला होने के बाद छत्तीसगढ़ के सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है। दरअसल बृहस्पत सिंह ने मंत्री सिंहदेव पर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे मेरी हत्या करवाना चाहते हैं। वहीं, उन्होंने यह भी कहा है कि न मैं भूपेश समर्थक हूं न सिंहदेव का समर्थक हूं। मैं कांग्रेस पार्टी का समर्थक हूं। कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने कहा कि वे विधायक दल की बैठक में इस घटना को रखूंगा।

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

बता दें कि विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमले के मामले में लुण्ड्रा जनपद उपाध्यक्ष सचिन सिंहदेव समेत 3 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों पर विधायक बृहस्पत सिंह के काफिले पर हमले का आरोप है। सभी 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह शनिवार की रात बलरामपुर से अंबिकापुर आ रहे थे, इसी दौरान बंगाली चौक के पास अज्ञात लोगों ने विधायक की फालो वाहन को रोककर उनकी चाबी छीन ली थी और वाहन में सवाल जवानों के साथ गाली गलौज की साथ ही वाहन में तोड़फोड़ की थी।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button