छत्तीसगढ़देश विदेश

छत्तीसगढ़ में कल से खुलेंगे स्कूल, तैयारियां ज़ोरों पर – रायपुर के इस विधायक ने खुद किया स्कूलों में सैनेटाइज:-

आपकी आवाज WhatsApp पर ताजा खबरें पाएं
चैनल से जुड़ें →

 
आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर: कोरोना संक्रमण दर में कमी आने पर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 02 अगस्त से सभी शासकीय एवं निजी स्कूलों को खोले जाने के आदेश दिए गए हैं। इसके बाद शासन द्वारा कल से स्कूल खोले जायेंगे। इसी दौरान स्कूलों को सैनेटाइज कर बच्चों के आने की तैयारियां की जा रहीं हैं। इस निर्णय से विद्यार्थी एवं शिक्षकों में खासा उत्साह है।

जहां एक ओर स्कूलों को सैनेटाइज कर बच्चों के आने की तैयारियां की जा रही है तो वहीँ रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय भी इस मुहीम में शामिल होने पहुंच गए। उन्होंने अपने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले शासकीय स्कूलों में स्वयं पहुंचकर सैनिटाइजर,ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया। इतना ही नहीं विधायक ने फॉगिंग मशीन की कमान खुद संभाली और कक्षाओं को सैनिटाइज करने लगे।

वहीं दूसरी ओर संसदीय सचिव एवं रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए अपने विधानसभा के सभी शासकीय स्कूलों को खोले जाने के पूर्व सैनिटाइज करवा रहे हैं। आज विधायक विकास उपाध्याय ने अपने विधानसभा के अंतर्गत आने वाले सभी शासकीय स्कूलों के शाला समिति के सदस्यों,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के सभी शासकीय स्कूलों में स्वयं खड़े होकर सैनिटाइजर,ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करवाया,साथ ही विधायक महोदय ने फॉगिंग मशीन की कमान खुद संभाली और कक्षाओं को सैनिटाइज करने लगे।

विधायक विकास उपाध्याय ने बताया कि ” कोरोना संक्रमण से सम्पूर्ण विश्व बीते लगभग 2 वर्षों से प्रभावित रहा हैं जिसके चलते सभी सार्वजनिक गतिविधियां बंद रही हैं। अब कोरोना संक्रमण दर में कमी आने पर छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सभी स्कूल खोले जाने का निर्णय लिया गया हैं। जिसके बाद से बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर सभी शासकीय विद्यालयों के कक्षाओं को सैनिटाइज किया जा रहा हैं। साथ ही विधानसभा के सभी निजी विद्यालयों को भी पत्र लिखकर सैनिटाइज करने हेतु निवेदन किया गया हैं।

विधायक विकास उपाध्याय ने यह भी कहा कि शाला परिवार के सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं एवं कर्मचारियों जिन्होंने अपना कोविड का टीका लगवा लिया है उनका नाम शाला के सूचना पटल पर चस्पा कर सार्वजनिक किया जाए, ताकि बचे हुए अन्य कर्मचारी भी जल्द से जल्द अपना टीका लगवाए।

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक

Related Articles

Back to top button