छत्तीसगढ़ राज्य भाषा आयोग जिला जशपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा आउ स्थानीय भाषा, बोली के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित, सादरी बोली हर छत्तिसगढ़ी भाषा ले बहोत कुछ मिलत-जुलत बोली हावे-कलेक्टर

जशपुरनगर 10 अगस्त 2021/विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर 09 अगस्त को एक निजी होटल में छत्तीसगढ़  राज्य भाषा आयोग जिला जशपुर के द्वारा छत्तीसगढ़ी भाषा आऊ  स्थानीय भाषा, बोली के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया था। इस अवसर पर जशपुर विधायक श्री विनय भगत, कलेक्टर श्री महादेव कावरे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री के.एस.मण्डावी, नगरपालिका अधिकारी श्री बसंत बुनकर, डाॅ. सतीश कुमार देशपाण्डेय, अनिल कुमार, प्राचार्य डाॅ. विजय रक्षित उपस्थित थे।


विधायक श्री विनय भगत ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा, स्थानीय बोली का महत्व छत्तीसगढ़ राज्य में बहुत है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में छत्तीसगढ़ी भाषा का उपयोग करते हैं या स्थानीय बोली का उपयोग किया जाता है। हमे छत्तीसगढ़ी भाषा को आगे बढ़ाने विशेष आवश्यकता हैै। उन्होंने सभी को विश्व आदिवासी दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कलेक्टर श्री महादेव कावरे ने कार्यशाला को छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मोर जम्मो संगी जवहरिया सियान जवान दाई बहिनी अउर लइका मन ला जय जोहार जय छत्तीसगढ़। में हर राजभाषा आयोग ला धन्यवाद देवथो कि मोला अइसन कार्यक्रम में बोले के अवसर मिलिस हे। छत्तिसगढ़ी भाषा ला संविधान के आठवी अनुसुची में स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल करे के परयास करना चाहि। छत्तीसगढ़ के उत्तर अउर दक्षिण के अपन-अपन बोली हावे। उत्तर छत्तीसगढ़ के सादरी, कुडुख बोली हावें त दक्षिण छत्तीसगढ़ के हल्बी, गोंड़ी, भतरी बोली हावे। मध्य के छत्तीसगढ़ म छत्तीसगढ़ी हर ज्यादा बोले जाथे।
सादरी बोली हर छत्तीसगढ़ी भाषा ले बहोत कुछ मिलत-जुलत बोली हावे। जइसे शरीर ला छत्तिसगढ़ी म देहे कइथे अउ सादरी म देह कहिथे, सिर ला दुनो बोली म मुड़ी कइथन, आंख ला छत्तिसगढ़ी म आंखि कइथन अउ सादरी म आईख कइथे। अइसे बहोत से उदाहरण मिल जाहि जेकर से हमन ला पता चलथे कि छत्तिसगढ़ी भाखा अउ सादरी बोली हर थोड़ा बहोत अंतर के साथ काफी कुछ मिलत जुलत बोली हावे।
कुडुख बोली हर जरूर थोड़ा कठिन हावे। जेइसे कुडुख में कहिथे- ऐ कासे, यानि तुमन कइसे हावन अउर ऐकर उत्तर होथे-कोडेम कोडेम, यानि बने हन।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button