
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर प्रेस क्लब में आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुए। जहां कवि सम्मेलन के दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और मिर्चवाली माला पहनकर कहा कि यह त्योहार गले मिलने, सौहार्द और भाईचारे का है।
छत्तीसगढ़ में आज होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी पहुंचे। यह समारोह मोतीबाग स्थित रायपुर प्रेस क्लब में महामूर्ख सम्मेलन 2026 का आयोजन किया गया।
मुख्यमंत्री साय ने मंच से प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इस अवसर पर एक विशेष मिर्चवाली माला पहनी। सीएम ने बताया कि यह माला उन्हें नजर न लगने के लिए पहनाई गई है। उन्होंने होली को आपसी गले मिलने और प्रेम का त्योहार बताया।




