न्यूज़

Aaj Ka Rashifal 5 March 2024: आज बड़ी खुशी का दिन, पुरानी परेशानी होगी दूर

Aaj Ka Rashifal 5 March 2024: आज दिनांक 5 मार्च 2024, मंगलवार को विक्रम सम्वत 2080, मास अमांत माघ, मास पूर्णिमांत फाल्गुन और तिथि नवमी है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

 

मेष दैनिक राशिफल

सेहत को लेकर चली आ रही परेशानी आज दूर होगी। समज में कोई विशेष पद या दायित्व मिल सकता है। ऑफिस में भी आपके काम की तारीफ होगी। जो लोग नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, उनको आज सफलता मिलना निश्चय है।

 

वृषभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। स्वास्थ्य में कुछ परेशानी हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें। आपके साथ धोखा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

 

मिथुन दैनिक राशिफल

 

आज का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। कोई पुराना विवाद फिर से सामने आ सकता है। कार्यक्षेत्र में साथियों से विवाद हो सकता है। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस करेंगे। आज कोई नया कार्य शुरू न करें। यदि शेयर मार्केट का काम कर रहे हैं तो कोई भी निवेश सोच-समझकर करें।

 

कर्क दैनिक राशिफल

आज का दिन एक बड़े फैसले का दिन है, जिसका असर आप पर और आपके पूरे परिवार पर पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, परंतु कार्य क्षेत्र में अपने मित्रों और सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

 

सिंह दैनिक राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा। जिस खास काम के लिए पिछले दिनों से प्रयास कर रहे हैं, वो आज सफल होगा। कोर्ट केस में आज फैसला आपके पक्ष में आएगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ समझौता कर सकते हैं।

 

कन्या दैनिक राशिफल

 

आज का दिन भागदौड़ से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन संभव है। ट्रांसफर के कारण बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा में सावधानी बरतें। वाहन का उपयोग संभल कर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

 

तुला दैनिक राशिफल

 

आज के दिन वाहन का प्रयोग संभल कर करें। लंबी यात्रा पर जाने का योग बन रहा है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। इस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ छोड़ने से आर्थिक नुकसान हो सकता है।

 

वृश्चिक दैनिक राशिफल

 

आज नया काम शुरू कर सकते है। सफलता मिलेगी। दूसरों से आर्थिक सहयोग मिलेगा। परिवार में मान सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है। मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

 

धनु दैनिक राशिफल

 

आज नया वाहन या मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। परिवार में सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफलता मिल जाएगी। व्यापार आदि में लाभ प्राप्त होगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

 

मकर दैनिक राशिफल

 

आज कोई दुखद समाचार मिल सकता है। परिवार या मित्रों में किसी अपने को खो सकते हैं। मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का प्रयास ना करें।

 

कुंभ दैनिक राशिफल

 

आज का दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस हो सकती है। बदलते मौसम के बीच स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। किसी लड़की को बड़ी धनराशि उधार ना दें।

 

मीन दैनिक राशिफल

 

Aaj Ka Rashifal 5 March 2024:    आज का दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। कोई बड़ी डील मिल सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य की योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा जा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button